महाराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के थापापुर में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने उसके देवर को गिरफ्तार किया है। इससे पहले मृतका के पति और सास को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। मृतका की पहचान 24 वर्षीय अंशु के रूप में हुई है। उसकी शादी 9 मई 2022 को बृजमनगंज थाना क्षेत्र के बचगंगपुर के टोला थापापुर निवासी कृष्ण गोपाल से हुई थी। दंपति की कोई संतान नहीं थी। घटना 2 मई शनिवार की है। अंशु के देवर कृष्ण मोहन की बारात शुक्रवार को गई थी और शनिवार को दूल्हा घर लौटा था। इसके कुछ घंटों बाद ही अंशु अपने कमरे में फंदे से लटकी मिली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। इस मामले में 3 मई को मृतका के पति कृष्ण गोपाल और सास कमला देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। घटना के बाद से देवर कृष्ण मोहन द्विवेदी फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे 20 मई बुधवार शाम 7 बजे धानी बाजार बृजमनगंज मोड़ से गिरफ्तार किया। कृष्ण मोहन द्विवेदी (30) पुरुषोत्तम द्विवेदी का पुत्र और बचगंगपुर टोला थापापुर, बृजमनगंज, महाराजगंज का निवासी है। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मृतका के भाई की शिकायत पर डीपी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार देवर कृष्ण मोहन द्विवेदी को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
बृजमनगंज में विवाहिता की मौत का मामला:पति-सास के बाद देवर गिरफ्तार, कमरे में फंदे से लटका मिला था शव
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












