#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले में गुरुवार को लेखपाल भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। यह परीक्षा जिले के 18 केंद्रों पर सुबह 10 बजे से आयोजित की गई थी। कुल 6288 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 5337 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 951 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्सना और पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शहर के एपीएन डिग्री कॉलेज, बेगम खैर गर्ल्स कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज और खैर इंटर कॉलेज सहित कई शिक्षण संस्थानों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की लंबी कतारें देखी गईं। प्रवेश से पूर्व सभी अभ्यर्थियों की गहन जांच की गई और उनके पहचान पत्रों का सत्यापन किया गया। परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। नकल रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की गई और स्टैटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात रहे। प्रशासन ने संवेदनशील केंद्रों पर विशेष सतर्कता बरती, जिससे कहीं भी कोई अव्यवस्था उत्पन्न नहीं हुई। अधिकारी लगातार परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करते रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
लेखपाल भर्ती परीक्षा संपन्न, 951 अभ्यर्थी अनुपस्थित:बस्ती के 18 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच हुई परीक्षा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












