ठूठीबारी में क्षेत्र में भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट गहरा गया है। ठूठीबारी विद्युत उपकेंद्र से जुड़े गांवों और कस्बाई इलाकों में रोजाना घंटों बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या से हजारों उपभोक्ता परेशान हैं। लगातार बनी इस समस्या और विभागीय उदासीनता के कारण अब स्थानीय निवासियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, दिन में कई बार और रात में लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। रही-सही कसर लो-वोल्टेज पूरी कर देता है। उपलब्ध बिजली में भी वोल्टेज इतना कम होता है कि पंखे, कूलर और फ्रिज जैसे घरेलू उपकरण शोपीस बनकर रह गए हैं। रात में बिजली गुल होने से लोगों की नींद प्रभावित हो रही है, जिससे छोटे बच्चे, बुजुर्ग और बीमार व्यक्ति विशेष रूप से परेशान हैं। उपभोक्ताओं ने बताया कि शाम ढलने के बाद स्थिति और बिगड़ जाती है। कई मोहल्लों में बार-बार ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या बनी रहती है, जिससे उमस भरी गर्मी में लोगों को रातें जागकर बितानी पड़ रही है। दुकानदारों का कारोबार हुआ प्रभावित बिजली की इस आंख-मिचौली की मार सिर्फ घरों तक सीमित नहीं है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि बार-बार होने वाली कटौती से उनका कारोबार भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर निर्भर रहने वाले व्यवसायों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी समाधान नहीं क्षेत्रवासियों का आरोप है कि कई बार शिकायतें दर्ज कराने के बावजूद बिजली विभाग की ओर से समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। स्थानीय नागरिकों ने विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए अनावश्यक कटौती पर तुरंत रोक लगाई जाए, लो-वोल्टेज की समस्या का स्थायी समाधान हो और उपकेंद्र स्तर पर तकनीकी खामियों को दूर किया जाए। क्षेत्रवासियों ने साफ शब्दों में कहा है कि यदि जल्द ही बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो वे जनहित में सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
ठूठीबारी में बिजली संकट:भीषण गर्मी में घंटों कटौती और लो-वोल्टेज से जनता बेहाल, आंदोलन की चेतावनी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












