सिंदुरिया में धान की बुवाई के इस सबसे महत्वपूर्ण समय में सिंदुरिया के किसान डीजल की भारी किल्लत से जूझ रहे हैं। हालात इतने खराब हैं कि किसानों को डीजल के लिए पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारों में रातें बितानी पड़ रही हैं। डीजल न मिलने के कारण फसलों की बुवाई पिछड़ रही है, जिससे किसानों की चिंताएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। सिंदुरिया पेट्रोल पंप पर वृहस्पतिवार रात से ही डीजल लेने के लिए किसानों का हुजूम उमड़ पड़ा है। घंटों लंबी लाइनों में खड़े रहने के कारण कई बार किसानों के बीच तीखी बहस और हाथापाई की नौबत भी आ गई। मौके पर पहुंची पुलिस के हस्तक्षेप के बाद स्थिति को शांत कराया जा सका, लेकिन तनाव अब भी बना हुआ है। पंप पर ही बिस्तर लगाकर सो रहे किसान डीजल की आस में हाथ में बोतलें, कनस्तर और डिब्बे थामे किसान दिन-रात पेट्रोल पंप पर ही डेरा डाले हुए हैं। किसान रामचंदर ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया, “हम लोग डीजल के लिए यहां भूखे-प्यासे खड़े हैं। रात में लोग पेट्रोल पंप पर ही बिस्तर लगाकर सोने को मजबूर हैं। सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि हमें कोई साफ बताने वाला नहीं है कि डीजल कब आएगा और कब मिलेगा।” यह समय धान के बीज बोने और नर्सरी तैयार करने का है, जिसके लिए खेतों की सिंचाई बेहद जरूरी है। किसान अनुप ने गहरी चिंता जताते हुए कहा, “किसानों के पास इस समय अपने पंपसेट चलाने भर का भी तेल नहीं बचा है। डीजल की भारी कमी के कारण धान की बुवाई में लगातार देरी हो रही है, जिससे पूरी फसल चक्र प्रभावित होने का खतरा मंडरा रहा है।” नहरें सूखीं, डीजल ही एकमात्र सहारा इस संकट को दोगुना करने में सिंचाई विभाग की नाकामी भी सामने आई है। किसान सुकई गुप्ता ने बताया कि इस समय नहरों में पानी नहीं आ रहा है, जिससे संकट और गहरा गया है। उन्होंने कहा, “अगर नहरों में पानी होता तो शायद इतनी मारामारी नहीं होती। अब किसानों को पूरी तरह पंपसेट पर निर्भर रहना पड़ रहा है, जिसके लिए डीजल बेहद जरूरी है। पानी के अभाव में खेत सूख रहे हैं।” इस पूरे मामले पर पेट्रोल पंप संचालक नवल गुप्ता का कहना है कि क्षेत्र में इस समय खेती का सीजन चरम पर है। अचानक धान की बुवाई शुरू होने के कारण पेट्रोल पंप पर किसानों की भीड़ बहुत ज्यादा बढ़ गई है, जिससे डीजल की मांग में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। सप्लाई के मुकाबले डिमांड कई गुना बढ़ने से यह स्थिति पैदा हुई है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सिंदुरिया में डीजल का संकट:धान की बुवाई के समय पेट्रोल पंपों पर कतारें, रातभर जागने को मजबूर किसान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












