#बस्ती_न्यूज
पैकोलिया थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बभनान स्थित लक्ष्मीबाई नगर वार्ड में चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाया। चोर मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर में घुसे और लाखों रुपये के जेवरात समेत नकदी चोरी कर फरार हो गए। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। लक्ष्मीबाई नगर वार्ड निवासी शाहिद हुसैन पुत्र नूर मोहम्मद ने बताया कि उनकी पत्नी रेशमा मंगलवार को बच्चों के साथ लखनऊ एक कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं। गुरुवार सुबह वह घर में ताला बंद कर अपनी सिलाई की दुकान पर चले गए थे। देर रात करीब 10:30 बजे जब शाहिद हुसैन घर लौटे, तो उन्होंने देखा कि मुख्य गेट के चैनल का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर पहुंचने पर दोनों कमरों की अलमारियां खुली मिलीं और सारा सामान बिखरा पड़ा था। यह देखकर उनके होश उड़ गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। पीड़ित ने तत्काल डायल 112 और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। पीड़ित के अनुसार, चोर लगभग 12 से 14 लाख रुपये के जेवरात और करीब साढ़े तीन से चार लाख रुपये नकद चोरी कर ले गए हैं। सूचना मिलने पर पैकोलिया पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक पैकोलिया अजय कुमार यादव ने बताया कि घटना की सूचना मिली है और पुलिस टीम को मौके पर भेजकर जांच कराई जा रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बभनान में सूने घर से 14 लाख की चोरी:चोरों ने ताला तोड़कर जेवर और नकदी पर हाथ साफ किया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












