Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)परिवार बाहर सोया, घर में चोरी:कोतवालपुर गांव में अज्ञात चोरों ने नकदी-जेवर...

परिवार बाहर सोया, घर में चोरी:कोतवालपुर गांव में अज्ञात चोरों ने नकदी-जेवर चुराए

#बस्ती_न्यूज

छावनी थाना क्षेत्र के कोतवालपुर गांव में गुरुवार रात एक घर में चोरी हो गई। परिवार के सदस्य गर्मी के कारण घर के बाहर सो रहे थे। सुबह उठने पर उन्हें घर के ताले टूटे मिले और अंदर से नकदी व जेवर गायब पाए गए। समीउल्ला पुत्र याद अली के घर में हुई इस घटना का पता तब चला जब सुबह परिवार के लोग घर के अंदर गए। उन्होंने देखा कि दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और दो कमरों में रखे बक्से खुले पड़े थे। अज्ञात चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। परिजनों ने तत्काल 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची 112 पुलिस ने घटना की जानकारी ली और छावनी थाने को सूचित किया। सूचना मिलने पर छावनी पुलिस के हल्का दरोगा और सिपाही घटनास्थल पर पहुंचे और जांच-पड़ताल कर परिवार से जानकारी जुटाई। पीड़ित समीउल्लाह ने पुलिस को बताया कि चोर घर से 35 हजार रुपये नकद सहित सोने और चांदी के जेवर चुरा ले गए। इनमें मंगलसूत्र, नथुनी, कील, चांदी के कई पायल और पावजेव शामिल हैं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments