Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सिद्धार्थनगर में राप्ती नदी में डूबने से किशोरी की मौत:नानी के घर...

सिद्धार्थनगर में राप्ती नदी में डूबने से किशोरी की मौत:नानी के घर आई थी घूमने, पैर फिसलने से हुआ हादसा


सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रूदालापुर में बृहस्पतिवार शाम को एक 12 वर्षीय किशोरी की राप्ती नदी में डूबने से मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब किशोरी अपने ननिहाल आई हुई थी। मृतका मूल रूप से खेसरहा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बेलवालगुनही (बेलौहा) की रहने वाली थी। वह कुछ दिन पहले अपने ननिहाल रूदालापुर गांव आई थी। बताया गया कि गुरुवार को वह किसी काम से राप्ती नदी के किनारे गई थी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गई। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। काफी प्रयास के बाद किशोरी को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और थाना प्रभारी मृत्युंजय पाठक ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments