शोहरतगढ़ के वार्ड नंबर 9 शिव नगर में शुक्रवार को एक विशाल बकरा मंडी का आयोजन किया गया। आगामी त्योहारों को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने इस अस्थायी मंडी की अनुमति दी है, जो क्षेत्र के पशुपालकों और खरीदारों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इस मंडी में केवल शोहरतगढ़ ही नहीं, बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों जैसे सेमरा, डोहरिया, बेलवा, आगया, परसिया, दौसा और महदेवा आदि गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग अपने बकरे लेकर पहुंचे। मंडी में सैकड़ों पशुओं की आवाजाही देखी जा रही है और बिक्री भी जोरों पर है। स्थानीय पशुपालकों मोहम्मद सलीम, शबान, रूस्तम, सुनीता और रागिनी ने बताया कि मौसम साफ है और बकरों की मांग अच्छी है। ग्रामीण इलाकों से लोग अच्छी कीमत मिलने की उम्मीद में यहां आ रहे हैं। वहीं, खरीदार भी मोल-भाव में जुटे हैं। औसतन एक बकरे की कीमत उसकी नस्ल और वजन के अनुसार 8,000 से 25,000 रुपये तक लगाई जा रही है। मंडी के कारण शिव नगर वार्ड में जाम और गंदगी की समस्या उत्पन्न न हो, इसके लिए नगर पंचायत के अधिकारियों ने पूर्ण सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया है। शिव नगर की यह मंडी सप्ताह में दो दिन लगती है, जिससे क्षेत्र के पशुपालकों को आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है।
शोहरतगढ़ में बकरा मंडी सजी:खरीदारों की उमड़ी भीड़, 25 हजार तक की कीमत
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












