संत कबीर नगर, आज दिनांक 22.05.2026 को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* द्वारा जनता की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए पुलिस कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया । बैठक के दौरान जनशिकायती प्रार्थना पत्रों का गंभीरता, निष्पक्षता और गुणवत्ता के साथ जल्द से जल्द निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु जनपद के समस्त थानों के जांच अधिकारी व संबंधित शाखाओं के पुलिस कर्मचारीगण को दिए गए कड़े निर्देश ।
बैठक के दौरान जनपद के विभिन्न थानों और प्रकोष्ठों में लम्बित चल रहे जनशिकायती प्रार्थना पत्रों की विस्तृत समीक्षा की गई । समीक्षा के दौरान उन्होंने मामलों के निस्तारण में हो रही देरी पर असंतोष व्यक्त किया और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिए कि सभी लम्बित शिकायतों का त्वरित, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए । जनता की समस्याओं को सुनना और उनका सही समाधान करना पुलिस प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है । निर्देश दिया गया कि पीड़ित पक्ष की बात को संवेदनशीलता से सुना जाए और मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच के आधार पर ही शिकायतों का निपटारा किया जाए ।












