लखनऊ। शनिवार को ऐशबाग रेलवे स्टेडियम में शाम की दुधिया रौशनी के बीच 20-20 फ्रेंडली क्रिकेट का आयोजन होगा जिसमें एनइआर डीआरएम बनाम मीडिया इलेवन के खिलाड़ी मैदान में आमने सामने होंगे। जानकारी के तहत डीआरएम एनइआर गौरव अग्रवाल इस फ्रेंडली क्रिकेट मैच आयोजन के मुख्य अतिथि होंगे।
डीआरएम इलेवन की ओर से एनइआर लखनऊ मंडल के रेलवे अधिकारी और मीडिया इलेवन की तरफ से राजधानी लखनऊ के रेलवे बीट से जुड़े संवाददाताओं की टीम क्रिकेट मैच खेलेगी। क्रिकेट का आयोजन समय शाम 6:30 बजे से लेकर रात्रि नौ बजे तक होगा और वहीं क्रिकेट पूर्व अभ्यास को लेकर भी उपरोक्त दोनों प्रतिभागी टीमों के खिलाड़ियों ने शहर के अलग अलग मैदानों में दो-दो हाथ अभ्यास किया है।












