Homeदेश (National)'अब बदले का वक्त', इवांका ट्रंप को मारने की साजिश रचने वाला...

‘अब बदले का वक्त’, इवांका ट्रंप को मारने की साजिश रचने वाला अल सादी कौन है?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप की जान बाल बाल बची है। उनकी हत्या की साजिश रची गई है। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) समर्थित एक शख्स ने इवांका ट्रंप को मारने की कोशिश की है। हमला करने वाला शख्स को सुरक्षा एजेंसियों ने गिरफ्तार कर लिया है।

32 वर्षीय इराकी नागरिक मोहम्मद बाकर साद दाऊद अल-सादी को हाल ही में FBI ने गिरफ्तार किया है। अल-सादी ‘कताइब हिजबुल्लाह’ का सीनियर सदस्य है। कताइब हिजबुल्लाह को अमेरिका ने विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित किया हुआ है। हमलावर ने इवांका ट्रंप को मारने की कसम खाई थी। उनके फ्लोरिडा स्थित घर का नक्शा भी उसके पास था।

क्यों इवांका ट्रंप बनीं निशाना?

अल-सादी का मकसद 2020 में बगदाद में अमेरिकी ड्रोन हमले में मारे गए ईरानी कमांडर कासेम सुलेमानी की हत्या का बदला लेना था। सुलेमानी के मारे जाने के बाद अल-सादी लोगों से कहता था, ‘हमें इवांका को मारना चाहिए ताकि ट्रंप का घर उसी तरह जल जाए जैसे उसने हमारा घर जलाया।’

उसी हमले में कताइब हिजबुल्लाह के नेता अबू महदी अल-मुहंदिस भी मारे गए थे, जिनके साथ अल-सादी काम करता था। अल-सादी ने X पर फ्लोरिडा एन्क्लेव का नक्शा पोस्ट किया था, जिसमें इवान्का ट्रंप और उनके पति जेरेड कुश्नर घर है।

मोहम्मद अल सादी:-
मैं अमेरिकियों से कहता हूं, इस तस्वीर को देखो और जान लो कि न तो तुम्हारे महल और न ही सीक्रेट सर्विस तुम्हें बचा पाएगी। हम अभी निगरानी कर रहे हैं। मैंने कहा था, हमारा बदला समय से लिया जाएगा।’

अल-सादी का आतंकवादी रिकॉर्ड कैसा है?

अल-सादी पर यूरोप में अमेरिकी और यहूदी लक्ष्यों पर हमलों का आरोप है। असिस्टेंट अटॉर्नी जनरल फॉर नेशनल सिक्योरिटी जॉन. ए एसिनबर्ग ने कोर्ट में कहा है कि उसने 3 महीने के भीतर यूरोप में 18 आतंकी हमलों की योजना तैयार की थी, जिसमें बम विस्फोट, आगजनी और हमले शामिल थे। वह न्यूयॉर्क, कैलिफोर्निया और एरिजोना जैसे अमेरिकी शहरों पर हमले की भी चर्चा कर चुका था।

इवांका ही निशाने पर क्यों हैं?

इवांका ट्रंप, जेरेड कुश्नर से शादी के बाद से ही यहूदी धर्म अपना चुकी हैं। अमेरिकी अधिकारियों ने अल-सादी को यूरोप और अमेरिका दोनों जगहों पर खतरा मानते हुए कार्रवाई की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments