Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच में संगीतमयी श्रीराम कथा:महाहवन और विशाल भंडारे के साथ हुआ समापन

बहराइच में संगीतमयी श्रीराम कथा:महाहवन और विशाल भंडारे के साथ हुआ समापन


बहराइच के सिपाहिया हुलास स्थित गांवट माता मंदिर परिसर में नौ दिवसीय संगीतमयी श्री राम कथा का समापन हो गया। शनिवार (23 मई 2026) को महाहवन, पूर्णाहुति और विशाल भंडारे के साथ कथा का विधिवत समापन हुआ। अयोध्या धाम से पधारे कथा व्यास पूज्य श्री भार्गव जी महाराज ने कथा का वाचन किया। कथा के अंतिम दिन सुबह मुख्य यजमानों और आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने विश्व कल्याण की कामना के साथ हवन-यज्ञ में भाग लिया। वैदिक विद्वानों द्वारा उच्चारित मंत्रों और आहुतियों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। इसके बाद मुख्य आरती कर श्री राम कथा को विश्राम दिया गया। पूर्णाहुति के तुरंत बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जो देर शाम तक चला। इसमें सिपाहिया हुलास सहित आसपास के दर्जनों गांवों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान ‘जय श्री राम’ के जयकारों से पूरा परिसर गूंजता रहा। यह धार्मिक अनुष्ठान गांवट माता मंदिर में बीते 15 मई को कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ था। कथा के दौरान 19 मई को भगवान राम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। 21 मई को श्री राम विवाह उत्सव का सजीव प्रसंग प्रस्तुत किया गया, जिसने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments