सिंदुरिया में शनिवार दोपहर एक सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल हो गए। सिंदुरिया-शिकारपुर रोड पर एक बोलेरो ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार दंपति चोटिल हो गए। हालांकि, उनका तीन साल का बच्चा सुरक्षित रहा। यह घटना दोपहर करीब एक बजे सिंदुरिया नगर सहकारी बैंक के पास हुई। पकड़िया खुर्द, थाना चौक पड़वनिया निवासी विजय अपनी पत्नी अंकित और तीन साल के बच्चे के साथ ससुराल से घर लौट रहे थे। तभी सिंदुरिया से शिकारपुर की ओर जा रही एक बोलेरो ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई और विजय व अंकित दोनों घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को तत्काल सीएचसी जगदौर पहुंचाया और इलाज के लिए भर्ती कराया। थानाध्यक्ष विशाल शुक्ला ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो को भी अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
बोलेरो ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी:पति-पत्नी घायल, बच्चा सुरक्षित; सिंदुरिया में हादसा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












