Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नानपारा में नाबालिग से दुष्कर्म:नानपारा में शादी का झांसा देकर वारदात को...

नानपारा में नाबालिग से दुष्कर्म:नानपारा में शादी का झांसा देकर वारदात को अंजाम दिया


नानपारा कोतवाली क्षेत्र के एक कस्बे में एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। महिला का कहना है कि उसकी 15 वर्षीय बेटी गर्भवती हो गई है। महिला ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह दूसरों के घरों में काम करके अपने बच्चों का भरण-पोषण करती है। उसकी नाबालिग बेटी को मोहल्ले का एक लड़का शादी का झांसा देकर कथित तौर पर दुष्कर्म करता रहा। महिला के अनुसार, उसे इस बात की जानकारी नहीं थी। हाल ही में जब उसकी बेटी ने बताया, तब उसे पता चला कि वह गर्भवती है। इसके बाद उसने न्याय के लिए कोतवाली नानपारा में शिकायत दर्ज कराई।
इस मामले पर सीओ पहुंप सिंह ने बताया कि वह वर्तमान में विशेष ड्यूटी पर हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की तारीख की जानकारी मिलने पर इसकी गहन जांच की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments