श्रावस्ती जिले के इकौना विकास खंड क्षेत्र के कटरा कस्बे में नवीन मॉडर्न पुलिस थाना के सामने एक बिजली पोल पर लगे कनेक्शन बॉक्स में अचानक आग लग गई। इस घटना से मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई और कई घरों की बिजली गुल हो गई, जिससे भीषण गर्मी में लोग परेशान हुए। स्थानीय लोगों ने बताया कि बिजली पोल के कनेक्शन बॉक्स से पहले धुआं निकला और फिर आग लग गई। आग की लपटों के साथ जलते हुए तार नीचे गिरने लगे, जिससे लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी तुरंत विद्युत विभाग को दी गई, जिसके बाद विभाग ने तत्काल विद्युत आपूर्ति बंद कर दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जय हरी मिश्रा मौके पर पहुंचे और भीड़ को नियंत्रित किया। उन्होंने लोगों को आग लगे स्थान से दूर रहने का निर्देश दिया ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। मौके पर पहुंचे संविदा कर्मचारी लक्ष्मीनारायण शुक्ला, हामिद और राजेंद्र प्रसाद ने बालू की मदद से आग बुझाई। आग पर काबू पाने के बाद बिजली पोल की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया। आग लगने के सटीक कारण का अभी पता नहीं चल सका है। हालांकि, शॉर्ट सर्किट या कनेक्शन बॉक्स में खराबी को आग लगने की संभावित वजह बताया जा रहा है। स्थानीय दुकानदारों का मानना है कि अधिक लोड के कारण केबल गर्म होकर जल गई होगी।
बिजली पोल के कनेक्शन बॉक्स में आग:इकौना के कटरा कस्बे में घरों की बिजली गुल, अफरा-तफरी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












