सिद्धार्थनगर जिले की खेसरहा पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के एक आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। घटना 29 मार्च शाम करीब 3 बजे की है। सोरवामाफी की एक नाबालिग लड़की ग्राम बरनवार में मजदूरी करने गई थी। उसी गांव का रोहन पुत्र जीवन निषाद खेत में पहुंचा और नाबालिग को जबरन उठाकर गेहूं के खेत में ले गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की लिखित तहरीर के आधार पर थाना खेसरहा में आरोपी रोहन पुत्र जीवन निषाद, निवासी सोरवामाफी के खिलाफ मु0अ0सं0 40/2026, धारा 64(2) बीएनएस और 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। डॉ. अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश और प्रशांत कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में, शुबेन्दु सिंह, क्षेत्राधिकारी बांसी के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 30 मार्च 2026 को आरोपी रोहन को बांसी-बेलौहा मार्ग पर सोरवामाफी मोड़ से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक रवि प्रताप सिंह सेंगर और कांस्टेबल जितेंद्र साहनी शामिल थे।
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:खेसरहा में 24 घंटे में की त्वरित कार्रवाई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!










