Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)संरक्षित तालाब में जहरीले पदार्थ से मछलियों का शिकार:ग्रामीणों ने वन विभाग...

संरक्षित तालाब में जहरीले पदार्थ से मछलियों का शिकार:ग्रामीणों ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल, जांच की मांग


सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के दक्षिणी चौक रेंज अंतर्गत बरसैना बीट स्थित एक संरक्षित तालाब में जहरीला पदार्थ डालकर बड़े पैमाने पर मछलियों के शिकार का मामला सामने आया है। इस घटना से क्षेत्र में वन विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ गए हैं। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, कुछ मछुआरे तालाब में जाल लगाने के साथ जहरीले पदार्थ का प्रयोग कर बड़ी मात्रा में मछलियां पकड़ रहे थे। ग्रामीणों का आरोप है कि सेंचुरी क्षेत्र में ऐसी गतिविधियां वन विभाग की जानकारी के बिना संभव नहीं हैं, जिससे वनकर्मियों की कार्यप्रणाली पर संदेह पैदा होता है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि सूचना दिए जाने के बावजूद काफी देर तक कोई वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा और न ही तत्काल कार्रवाई की गई। इस पर क्षेत्रवासियों ने वन विभाग के प्रति नाराजगी व्यक्त की है। लोगों का कहना है कि यदि ऐसी गतिविधियों पर समय रहते रोक नहीं लगाई गई, तो सेंचुरी क्षेत्र की जैव विविधता और वन्यजीवों के अस्तित्व को गंभीर खतरा हो सकता है। यह क्षेत्र वन्यजीव संरक्षण की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील माना जाता है, जहां शिकार करना या जहरीले पदार्थों का प्रयोग करना दंडनीय अपराध है। क्षेत्रवासियों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में दक्षिणी चौक रेंज के वन क्षेत्राधिकारी ऋषभ नायक ने बताया कि तालाब में उगी जलकुंभी की सफाई के लिए जाल डलवाया गया था। उन्होंने कहा कि यदि किसी द्वारा जहर डालकर मछली पकड़ने की पुष्टि होती है, तो जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments