Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरी:सिर में चोट लगने से...

बस्ती में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरी:सिर में चोट लगने से युवक की मौत, घर से काम के लिए निकला था

#बस्ती_न्यूज

कोतवाली थाना क्षेत्र के जखनी-लबनापार मार्ग पर सोमवार दोपहर एक सड़क हादसे में बाइक सवार 33 वर्षीय युवक मुबारक की मौत हो गई। बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई थी, जिससे युवक के सिर में गंभीर चोट आई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू की। जानकारी के अनुसार, परासी गांव निवासी मुबारक किसी काम से घर से निकले थे। सोमवार दोपहर जब वह जखनी-लबनापार मार्ग पर पहुंचे, तो उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इस दुर्घटना में मुबारक को सिर में गंभीर चोट लगी और वह घटनास्थल पर ही अचेत हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए कैली अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मुबारक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर से परिवार में शोक छा गया। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक पूछताछ की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस इस सड़क हादसे के कारणों की भी जांच कर रही है। इस संबंध में इंस्पेक्टर कोतवाली मोती चंद ने बताया कि पुलिस टीम को सूचना मिलते ही मौके पर भेजा गया था। घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने पुष्टि की कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments