HomeHealth & Fitnessजैन समाज ने निकाला मौन जुलूस, उपायुक्त और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जैन समाज ने निकाला मौन जुलूस, उपायुक्त और एसपी को सौंपा ज्ञापन

खूंटी । सकल जैन समाज, खूंटी ने सोमवार काे जैन संतों पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में मौन जुलूस निकाला और उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक को एक सामूहिक ज्ञापन सौंपा।

यह कदम जिनशासन और अहिंसा धर्म के प्रहरियों, परम पूज्य आर्यिका 105 श्री विनयमति माता जी और परम पूज्य आर्यिका 105 श्री विशुद्धमति माताजी की हत्या के विरोध में और देश भर में संत सुरक्षा नीति लागू करने की मांग को लेकर उठाया गया है।

समाज के सभी प्रबुद्ध पुरुष, महिला और युवा स्थानीय श्री दिगंबर जैन मंदिर से मौन धारण कर अनुशासित तरीके से उपायुक्त कार्यालय के लिए रवाना हुए। जुलूस में शामिल पुरुष श्वेत वस्त्र धारण किए हुए थे, जो शांति और अहिंसा का संदेश दे रहा था।

उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को सौंपे गए ज्ञापन में सकल जैन समाज ने गहरी चिंता और आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि जैन संत पैदल विहार करते हैं और पूरी तरह अहिंसक होते हैं। ऐसे में उनके साथ हो रही ऐसी हिंसक घटना बेहद निंदनीय हैं। समाज ने सरकार से मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को अविलंब और कठोरतम दंड दिया जाए, साथ ही देश भर में विहार करने वाले जैन संतों की सुरक्षा के लिए एक ठोस संत सुरक्षा नीति लागू की जाए।

मौके पर जैन समाज के सचिव रमेश जैन, सह-सचिव प्रकाश जैन, कोषाध्यक्ष अरविंद जैन, महिला मंडल की अध्यक्षा मीना जैन, पूर्व अध्यक्षा सुशीला जैन, कोषाध्यक्ष संगीता जैन चिरंजी लाल जैन, निर्मल जैन, प्रदीप जैन, अशोक जैन सहित अन्य मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments