Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महाराजगंज में पेट्रोल पंप पर युवक की पिटाई का VIDEO:तेल भरवाने को...

महाराजगंज में पेट्रोल पंप पर युवक की पिटाई का VIDEO:तेल भरवाने को लेकर हुआ विवाद, पंप कर्मचारियों पर लाठी-डंडों से मारपीट का आरोप


महाराजगंज जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप पर युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आरोप है कि पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने युवक को लाठी-डंडों से मारा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना कोल्हुई थाना क्षेत्र के दीन दयाल फिलिंग सेंटर पर हुई। जानकारी के अनुसार, युवक अपने ट्रैक्टर में तेल भरवाने के लिए गैलन लेकर कोल्हुई स्थित पेट्रोल पंप पर आया था। पंप पर काफी भीड़ थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर युवक और पंप कर्मचारियों के बीच बहस हो गई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। पंप कर्मचारियों ने सरेआम युवक को लात-घूसों और हॉकी डंडों से पीटना शुरू कर दिया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक को बेरहमी से पीटा जा रहा है। पिटाई के बाद उसे घसीटकर पेट्रोल पंप के अंदर ले जाया गया, जहां उसकी और भी पिटाई की गई। इस घटना से मौके पर मौजूद अन्य लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग इस पूरी घटना का वीडियो बनाते हुए भी दिखाई दिए। पंप कर्मियों की इस दबंगई का वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर फैल रहा है।वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है। कोल्हुई थाना पुलिस ने पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments