HomeHealth & Fitnessजैसलमेर में मिला प्राकृतिक गैस का नया भंडार, ऊर्जा क्षेत्र को बड़ी...

जैसलमेर में मिला प्राकृतिक गैस का नया भंडार, ऊर्जा क्षेत्र को बड़ी सफलता

जैसलमेर। पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर जिले में प्राकृतिक गैस का नया भंडार मिलने से देश के ऊर्जा क्षेत्र को बड़ी सफलता मिली है। जैसलमेर के डांडेवाला क्षेत्र में सरकारी कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड ने जमीन से करीब 950 मीटर गहराई पर स्थित ‘सानू फॉर्मेशन’ से पहली बार प्राकृतिक गैस का सफल बहाव हासिल किया है। 

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इसकी जानकारी साझा करते हुए इसे देश के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। परीक्षण के दौरान यहां से प्रतिदिन करीब 25 हजार स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर प्राकृतिक गैस उत्पादन मापा गया। विशेषज्ञों के अनुसार यह गैस उच्च गुणवत्ता वाली है और इसमें कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा बेहद कम है, जिससे इसे पर्यावरण के लिहाज से स्वच्छ ईंधन माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments