कोठीभार थाना क्षेत्र के सबया उत्तर टोला में सोमवार को एक ट्रॉली मिस्त्री की मौत हो गई। यह घटना ट्रॉली की मरम्मत के दौरान हुई। मृतक की पहचान सबया उत्तर टोला निवासी 69 वर्षीय रामदवन विश्वकर्मा पुत्र स्वर्गीय बलदेव विश्वकर्मा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रामदवन विश्वकर्मा ट्रॉली का पहिया निकालकर उसे सपोर्ट पर खड़ा करके वेल्डिंग का काम कर रहे थे। इसी दौरान ट्रॉली अचानक असंतुलित होकर पलट गई। रामदवन विश्वकर्मा उसके नीचे दब गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना कोठीभार पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। कोठीभार थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने बताया कि यह घटना पूरी तरह से एक हादसा प्रतीत हो रही है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
कोठीभार में ट्रॉली पलटने से मिस्त्री की मौत:सबया उत्तर टोला में हुआ हादसा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












