Homeदेश (National)अब्राहम अकॉर्ड्स में आ सकता है ईरान! ट्रंप ने पाकिस्तान-तुर्की से की...

अब्राहम अकॉर्ड्स में आ सकता है ईरान! ट्रंप ने पाकिस्तान-तुर्की से की अपील

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को अपने ट्रुथ सोशल पोस्ट से एक नया धमाका किया है। उन्होंने अरब देशों से आग्रह करते हुए ईरान के साथ चल रही डील और ‘अब्राहम अकॉर्ड्स’ में शामिल होने को कहा है। इसमें सऊदी अरब, पाकिस्तान, तुर्की, जॉर्डन के साथ अन्य दूसरे देश हैं। इससे पहले ट्रंप ने कहा था कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के साथ बातचीत बहुत अच्छे से आगे बढ़ रही है।

अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रंप ने कहा कि वह सभी देशों से जरूरी आग्रह कर रहे हैं कि वे तुरंत अब्राहम अकॉर्ड पर साइन करें। इस बीच, मिस्र और जॉर्डन ने पहले ही 1979 और 1994 में इजरायल के साथ रिश्ते बना सामान्य कर लिए हैं। मगर, अमेरिकी मध्यस्थता वाले अब्राहम अकॉर्ड में शामिल नहीं हुए।

यह भी पढ़ें: क्या इजरायल को मान्यता देगा ईरान? डोनाल्ड ट्रंप के दावे से उठे सवाल

ईरान को भी साथ ला सकते हैं ट्रंप

ट्रंप ने आगे कहा कि वह अब्राहम अकॉर्ड पर साइन करने के लिए ईरान को भी साथ ला सकते हैं। ट्रंप ने लिखा, ‘अगर ईरान, अमेरिका के राष्ट्रपति के तौर पर, मेरे साथ अपने एग्रीमेंट पर साइन करता है, तो यह मेरे लिए सम्मान की बात होगी कि वे भी इस बेमिसाल वर्ल्ड कोएलिशन का हिस्सा बनें।’

‘आर्थिक तौर पर मजबूत होंगे अरब देश’

ट्रंप ने कहा, ‘मिडिल ईस्ट एकजुट, पावरफुल और आर्थिक तौर पर मजबूत होगा, शायद दुनिया में कहीं और किसी भी दूसरे इलाके जैसा नहीं होगा! इस ट्रुथ सोशल की कॉपी के जरिए, मैं अपने प्रतिनिधियों से कह रहा हूं कि वे इन देशों को पहले से ही ऐतिहासिक अब्राहम अकॉर्ड्स में साइन करने की प्रक्रिया शुरू करें और उसे सफलतापूर्वक पूरा करें।’

यह भी पढ़ें: पहले इवांका, अब ट्रंप को मारने की कोशिश? व्हाइट हाउस के बाहर फायरिंग, हमलावर ढेर

अब्राहम अकॉर्ड क्या है?

अब्राहम अकॉर्ड (Abraham Accords) इजरायल और कई अरब देशों के बीच कुटनीतिक रिश्तों को सामान्य (normalization) करने का एक ऐतिहासिक समझौता है। इसे सितंबर 2020 में लाया गया था। 2020 में साइन किए गए इस समझौते में शामिल होने वाले पहले देश UAE, बहरीन और मोरक्को थे। सूडान ने भी इस समझौते पर साइन किए थे, लेकिन अभी तक अपनी संसद में इसे मंजूरी नहीं दी है।

नवंबर 2025 में, यह घोषणा की गई कि कजाकिस्तान भी इस समझौते में शामिल होने के लिए सहमत हो गया है। इस साल की शुरुआत में कजाकिस्तान ने अपनी एंट्री को औपचारिक रूप दिया है। पाकिस्तान से अब्राहम अकॉर्ड में शामिल होने के अनुरोध के साथ, ट्रंप की लिस्ट अब एक बार फिर अरब लीग से आगे बढ़ गई है।


RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments