ज्यादातर लोग अपने दिन की शुरुआत कॉफी के साथ करते हैं। इसे पीने से फ्रेश महसूस करते हैं और एनर्जी मिलती है। इसका सिर्फ आपके स्वास्थ्य पर नहीं त्वचा पर भी प्रभाव पड़ता है। रोजाना एक से दो कप कॉफी पीना त्वचा के लिए फायदेमंद है। अगर आप जरूरत से ज्यादा मात्रा में कॉफी पीते हैं तो त्वचा संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है।
कई महिलाएं इसका इस्तेमाल घरेलू नुस्खे के रूप में करती हैं। इसका इस्तेमाल से त्वचा बेदाग और निखरी नजर आती है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी एजिंग और एंटी बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं। Ethoski Cosmetology Clinic की डायरेक्टर, एमडी, त्वचा विशेषज्ञ डॉ. शिल्पा पाटिल ने टीओआई को बताया कि कॉफी पीने से त्वचा पर क्या प्रभाव पड़ता है?
यह भी पढ़ें: गर्मियों में सुबह घर से निकलते समय साथ रखें ये चीजें, नहीं पड़ेंगे बीमार!
कॉफी पीने के फायदे
- एंटी ऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा है- इसमें पॉलीफेनोल नाम का एंटी ऑक्सीडेंट होता है जो एजिंग की समस्या को कम करता है।
- एंटी इंफ्लेमेटरी गुण- कॉफी में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है।
- ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करता है- कॉफी में कैफीन होता है जो ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है। ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होने से त्वचा ग्लोइंग और खूबसूरत नजर आती है।
अधिक कॉफी पीने के नुकसान
- अधिक कॉफी पीने की वजह से डिहाइड्रेशन की समस्या होती है। इस वजह से आंखें धंसी हुई लगती है।
- शरीर में कोर्टिसोल का लेवल बढ़ता है जिसकी वजह से ऑयल प्रोडक्शन ज्यादा होता है और मुंहासे का खतरा बढ़ता है।
- सूरज की किरणों के प्रति सेंसिटिविटी बढ़ जाती है जिसकी वजह से चेहरे पर झाइयों की समस्या हो सकती।
- अधिक मात्रा में कॉफी पीने से त्वचा डल और बेजान नजर आती है।
यह भी पढ़ें: जिस पैकेज्ड फूड से कंपनियां बना रही हैं 14 लाख करोड़, उसके नुकसान क्या हैं?
त्वचा का कैसे रखें ख्याल?
- सिर्फ पानी पीकर त्वचा हो हाइड्रेटेड नहीं रह सकते हैं। आपको इसके साथ इलेक्ट्रोलाइट्स और विटामिन सी वाले जूस भी लेने चाहिए।
- अपनी त्वचा के हिसाब से एसपीएफ 50 वाला सनस्क्रीन लगाएं।
- कॉफी युक्त मास्क और क्रीम का इस्तेमाल करें।
- हेल्दी स्नैक्स के साथ एक कप ब्लैक कॉफी पिएं। खाली पेट कॉफी पीने की गलती न करें।
- कॉफी में चीनी और दूध का न मिलाएं।







