इटवा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 7 मल्हवार बुजुर्ग में स्थित आंगनवाड़ी केंद्र का भवन जर्जर अवस्था में है। लगभग 22 वर्ष पुराना यह केंद्र लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए मतदान केंद्र के रूप में उपयोग किया जाता है। आगामी चुनावों के लिए भी इसी भवन का उपयोग किया जाएगा। विभाग की लापरवाही के कारण इस केंद्र की मरम्मत या ध्वस्तिकरण नहीं हो सका है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने बताया कि उन्होंने बाल विकास कार्यालय इटवा को मौखिक और लिखित रूप से कई बार सूचित किया, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने भवन की खराब स्थिति पर चिंता व्यक्त की है। राम सूरत वर्मा, राजकुमार, सुधीर गुप्ता, राजन गुप्ता, शुभम्, सन्तोष मिश्र, छोटकन यादव, जगदंबा मिश्रा, फेरई राम, सुखदेव मिश्रा, सतीश मिश्रा, चिन्नी लाला, रामलाल गौतम और राजू गौतम सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि बरसात में छत से पानी टपकता है। खिड़की-दरवाजे और फर्श भी टूटे हुए हैं। यह गांव का एकमात्र सरकारी भवन है। इस संबंध में सीडीपीओ कार्यालय के बड़े बाबू साहनी जी ने जानकारी दी कि आंगनवाड़ी भवन के निर्माण के लिए लिखित और मौखिक रूप से जिले स्तर पर प्रस्ताव भेजा गया है। उन्होंने सीडीपीओ मंजू लता गौतम से भी बात करने का सुझाव दिया। हालांकि, मंजू लता गौतम से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन नहीं उठा।
इटवा में जर्जर आंगनवाड़ी भवन में होगा चुनाव:22 साल से मरम्मत नहीं, अधिकारी दे रहे टालमटोल जवाब
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












