Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)डबल डेकर बस ने कार को मारी टक्कर:महिला बैंक कर्मी गंभीर रूप...

डबल डेकर बस ने कार को मारी टक्कर:महिला बैंक कर्मी गंभीर रूप से घायल, लखनऊ रेफर


नानपारा में कुर्मीनपुरवा बाईपास पर सोमवार सुबह एक डबल डेकर बस ने एक कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में भारतीय स्टेट बैंक की एक महिला कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है। घायल महिला की पहचान नानपारा के मोहल्ला जुबली गंज स्टेशन रोड निवासी 30 वर्षीय प्रीति मित्तल पत्नी तुषार अग्रवाल के रूप में हुई है। प्रीति मिहींपुरवा में भारतीय स्टेट बैंक में कार्यरत हैं। यह घटना सुबह करीब 9:30 बजे हुई जब प्रीति अपनी कार से ड्यूटी पर मिहींपुरवा जा रही थीं। नानपारा-मिहींपुरवा बाईपास चौराहे पर गल्ला मंडी नानपारा से रुपैईडीहा जा रही आरएस यादव की डबल डेकर बस के चालक ने विपरीत दिशा से आकर उनकी कार को साइड से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रीति अग्रवाल गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद प्रीति को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन हालत की गंभीरता को देखते हुए उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। उनका इलाज लखनऊ में जारी है। प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बस को कब्जे में ले लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments