#बस्ती_न्यूज
बस्ती में सोनहा थाना पुलिस ने एक महिला से दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपनी पहचान छिपाकर महिला को शादी का झांसा दिया था। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने खुद को अजय नाम का हिंदू युवक बताया था। उसने पीड़िता से फोन पर बातचीत कर शादी का भरोसा दिलाया। आरोप है कि दिसंबर 2024 में वह पीड़िता को हरिद्वार ले गया और वहां उससे शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता की तहरीर पर सोनहा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष महेश सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने आरोपी जुबेर अहमद पुत्र तौहिद अहमद को 27 मई 2027, बुधवार को भानपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया। जुबेर गोंडा जिले के छपिया थाना क्षेत्र के मसकनवा का निवासी है। पुलिस आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
सोनहा फर्जी पहचान बताकर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार:पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर किया था शोषण
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












