सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज तहसील अंतर्गत ग्राम वासाचक में ईद उल अजहा पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का उद्देश्य त्योहार को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना था। बैठक में कमेटी सदस्यों ने साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, नमाज और कुर्बानी से संबंधित आवश्यक तैयारियों पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान गांव में आपसी भाईचारा बनाए रखने और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील भी की गई। उपस्थित लोगों ने ईद उल अजहा को अमन, भाईचारे और खुशहाली के साथ मनाने का संकल्प लिया। थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने लोगों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने, कानून का पालन करने और त्योहार के दौरान आपसी सौहार्द बनाए रखने पर जोर दिया। इस अवसर पर सब-इंस्पेक्टर राम शब्द यादव,हेड कांस्टेबल अजय सिंह, हेड कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह सहित भवानीगंज थाना पुलिस टीम के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
ईद उल अजहा पर्व पर शांति व्यवस्था बैठक:भवानीगंज थाना क्षेत्र के वासाचक गांव में हुई चर्चा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












