Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)ललिया क्षेत्र में 'बहु-बेटी सम्मेलन' आयोजित:बलरामपुर में मिशन शक्ति 5.0 के तहत...

ललिया क्षेत्र में ‘बहु-बेटी सम्मेलन’ आयोजित:बलरामपुर में मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं को किया जागरूक


बलरामपुर के थाना ललिया क्षेत्र में मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के द्वितीय चरण के अंतर्गत ‘बहु-बेटी सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक करना था। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशन और मिशन शक्ति नोडल प्रभारी अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय के नेतृत्व में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसमें क्षेत्र की महिलाओं, बालिकाओं, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों तथा समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान महिला बीट अधिकारियों ने ग्राम चौपाल लगाकर महिलाओं की समस्याएं सुनीं। उन्हें समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन भी दिया गया। साथ ही, महिलाओं को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों—1090, 112, 108, 1098, 102, 181, 1076 और 1930—की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध (डिजिटल अरेस्ट), महिला अधिकारों और संबंधित कानूनी प्रावधानों पर भी जागरूकता प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त, शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पंपलेट भी वितरित किए गए। थाना ललिया पुलिस ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाते हुए उन्हें भयमुक्त एवं सुरक्षित वातावरण प्रदान किया जा सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments