श्रावस्ती जिले के चैनपुर ग्राम सभा में बकरा ईद का पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। मंगलवार सुबह मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में ईदगाहों और मस्जिदों में बकरा ईद की नमाज अदा की। इस दौरान देश में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली के लिए दुआएं मांगी गईं। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। त्योहार के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया था। स्थानीय प्रशासन और ग्राम प्रधान ने साफ-सफाई तथा पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की। नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के बाद प्रशासन ने राहत महसूस की। गांव के बुजुर्गों और समाजसेवियों ने लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने तथा त्योहार को प्रेम और सद्भाव के साथ मनाने की अपील की। बच्चों और युवाओं में भी ईद को लेकर विशेष उत्साह देखा गया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा।
चैनपुर में शांतिपूर्वक पढ़ी गई बकरा ईद की नमाज:मुस्लिम समुदाय ने देश में अमन-चैन की दुआ मांगी, दी बधाई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












