मोतीपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत खैरी समैसा स्थित मुंडाशाह वली दरगाह में बकरीद के अवसर पर नमाज अदा की गई। दूर-दराज से आए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अमन-चैन और शांति-सौहार्द बनाए रखने की दुआ मांगी। गुरुवार को सुबह लगभग 10:15 बजे दरगाह के गद्दीदार हजरत सय्यद हसनैन निजामी की अगुवाई में नमाज अदा की गई। इस दौरान उन्होंने सभी को अमन-चैन और शांति-सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए दौलतपुर चौकी इंचार्ज अमित प्रताप सिंह और दीवान शैलेश कुमार सिंह सहित पुलिस बल तैनात रहा। दरगाह परिसर में लगे मेले में कई दुकानें सजी थीं। श्रद्धालुओं ने मेले में खिलौने और खाने-पीने की वस्तुएं खरीदीं।
अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ:मुंडाशाह वली दरगाह में उमड़ी नमाजियों की भीड़, प्रशासन रहा पूरी तरह मुस्तैद
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












