Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)इकौना में युवक शराब के नशे में सड़क किनारे मिला:गंभीर हालत देख...

इकौना में युवक शराब के नशे में सड़क किनारे मिला:गंभीर हालत देख जिला अस्पताल रेफर किया गया, इलाज जारी


श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 730 स्थित मोहनीपुर चौराहे पर गुरुवार को एक युवक शराब के नशे में सड़क किनारे अचेत अवस्था में मिला। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने युवक को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना में भर्ती कराया। युवक की पहचान बहराइच जनपद के पयागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दर्जी पुरवा निवासी 28 वर्षीय मोहम्मद फैय्याज पुत्र मुंशी के रूप में हुई है। बताया गया कि युवक ने अत्यधिक शराब का सेवन किया था, जिसके कारण उसकी हालत बिगड़ गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना में प्राथमिक उपचार के बाद, चिकित्सकों ने युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments