बहराइच के खैरीघाट थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। ग्राम पंचायत धनावा निवासी रिजवान अपनी पत्नी रुबीना के साथ इंटहा के मजरा तिवारी पुरवा स्थित अपने ससुराल से लौट रहे थे। अहिरन पुरवा के पास उनकी बाइक अचानक सड़क पर आए एक कुत्ते से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि रुबीना की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल रिजवान को तत्काल स्थानीय चिकित्सालय ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, बाइक की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण हादसा गंभीर हो गया। घटना के बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों शवों को ग्राम पंचायत धनावा स्थित उनके घर ले जाया गया।
खैरीघाट में सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत:बाइक कुत्ते से टकराई, इलाज के दौरान दम तोड़ा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












