बहराइच जिले के मटेरा थाना क्षेत्र के खटकन पुरवा गांव में शुक्रवार दोपहर अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। इस घटना में छह से अधिक घर जलकर खाक हो गए। आग लगने की सूचना तत्काल स्थानीय मटेरा पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी हरिकेश सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। थाना प्रभारी ने बताया कि इस अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई है। हालांकि, घरों में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
रिसिया में अज्ञात कारणों से लगी आग:छह से अधिक घर जले, लाखों का सामान खाक; कोई जनहानि नहीं
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












