नगर पंचायत शोहरतगढ़ के गडाकुल स्थित पीपीएस पब्लिक स्कूल में 29 मार्च 2026, रविवार को वार्षिक महोत्सव ‘पीपीएस महोत्सव’ का आयोजन किया गया। शाम 7 बजे से शुरू हुए इस कार्यक्रम में अभिभावकों, छात्रों और शिक्षकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। दिव्या, अंजली, नंदनी, शाची श्रीवास्तव, साक्षी और नवनीत जैसे छात्रों ने नृत्य, गीत और लघु नाटिकाओं के जरिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। देशभक्ति और सामाजिक विषयों पर आधारित इन प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक पतेश्वरी प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और उनके सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं। उन्होंने छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए शिक्षकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। प्रधानाचार्य सूर्यकांत उपाध्याय ने अपने संबोधन में शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि ये गतिविधियाँ बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। इस कार्यक्रम में प्रधान संघ के अध्यक्ष पवन मिश्रा, जोगिया ब्लॉक के पूर्व प्रमुख कौशलेंद्र त्रिपाठी, अपना दल सोनेलाल से अनिल चौधरी, भाजपा नेता सूर्य कुमार पांडे, सांसद प्रतिनिधि घनश्याम गुप्ता, सौरभ गुप्ता और डॉक्टर रमापति चौरसिया सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रबंधक पाटेश्वरी प्रसाद श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों का बैच लगाकर और माला पहनाकर स्वागत किया। शिक्षक कार्तिकेय पांडेय, अभिरेंद्र सिंह, संदीप कुमार, दिनेश कुमार और सिराज अली ने कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान दिया। कार्यक्रम के अंत में, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। यह वार्षिक महोत्सव उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
गडाकुल के स्कूल में वार्षिक महोत्सव का आयोजन:छात्रों ने दीं रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, अभिभावकों भी पहुंचे
Recent Comments
on Hello world!











