श्रावस्ती जिले के जमुनहा ब्लॉक स्थित अचरौरा शाहपुर गांव में पानी की टंकी की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। टंकी की बाउंड्री वॉल अधूरी होने के कारण बच्चे आसानी से परिसर में प्रवेश कर सीढ़ियों के सहारे ऊपरी हिस्से तक चढ़ रहे हैं। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है।स्थानीय निवासियों श्याम लाल, बछराज, जाफर खान और इरफान ने बताया कि टंकी के चारों ओर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। उनका कहना है कि बच्चे अक्सर टंकी पर चढ़कर वीडियो बनाते हैं, जिससे किसी बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है।ग्रामीणों ने यह भी जानकारी दी कि पानी की टंकी का उद्घाटन पिछले वर्ष मई माह में हुआ था। उद्घाटन के दिन ट्रायल के तौर पर कुछ समय के लिए पानी की आपूर्ति की गई थी, लेकिन उसके बाद से नियमित जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। एक साल बीत जाने के बावजूद ग्रामीण इस योजना का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं।ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि टंकी की अधूरी बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य जल्द पूरा कराया जाए। उन्होंने बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया है।इस संबंध में ग्राम प्रधान मंजू देवी के प्रतिनिधि ने बताया कि बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य शीघ्र ही पूरा कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर समस्या का समाधान किया जा रहा है। साथ ही, जलापूर्ति से जुड़ी समस्याओं को भी अधिकारियों के समक्ष उठाया गया है।
पानी की टंकी का अधूरा बाउंड्री वॉल:अचरौरा शाहपुर में ऊपर चढ़कर खेल रहे बच्चे, हादसे का बढ़ा खतरा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












