Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बार-बार फुंक रहे ट्रांसफार्मर पर लड्डू चढ़ाकर अगरबत्ती जलाई:श्रावस्ती में बिजली समस्या...

बार-बार फुंक रहे ट्रांसफार्मर पर लड्डू चढ़ाकर अगरबत्ती जलाई:श्रावस्ती में बिजली समस्या से परेशान युवक बोला- भगवान कण-कण में हैं, इसलिए ट्रांसफार्मर की पूजा की


श्रावस्ती के जमुनहा ब्लॉक क्षेत्र के नासिरगंज गांव में एक युवक द्वारा ट्रांसफार्मर की पूजा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गांव में स्थित सय्यद बाबा की मजार के पास लगे ट्रांसफार्मर के बार-बार खराब होने से परेशान युवक ने उस पर लड्डू चढ़ाए और अगरबत्ती जलाकर पूजा-अर्चना की। जानकारी के अनुसार, भीषण गर्मी के बीच ट्रांसफार्मर के लगातार खराब होने से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बार-बार बाधित हो रही है। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या से परेशान गांव निवासी जगदंबा ट्रांसफार्मर के पास पहुंचे और श्रद्धा भाव से उसकी पूजा करने लगे। इस दौरान मौजूद किसी व्यक्ति ने उनका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। जगदंबा का कहना है कि भगवान कण-कण में विराजमान हैं। इसी आस्था के चलते उन्होंने ट्रांसफार्मर पर लड्डू चढ़ाकर अगरबत्ती जलाई। ग्रामीण बोले- बिजली समस्या का स्थायी समाधान हो ग्रामीण सुधाकर, फिरोज, राहुल और संतोष ने बताया कि इलाके में बिजली व्यवस्था की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। भीषण गर्मी में ट्रांसफार्मर के बार-बार खराब होने से लोगों को घंटों बिजली कटौती झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। फिलहाल ट्रांसफार्मर की पूजा का यह अनोखा वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और सोशल मीडिया पर लोग इसे खूब देख और साझा कर रहे हैं। “भगवान कण-कण में हैं, इसलिए ट्रांसफार्मर की पूजा की”
वीडियो में युवक जगदंबा ट्रांसफार्मर पर लड्डू चढ़ाते और अगरबत्ती जलाते दिखाई दे रहे हैं। उनका कहना है कि आस्था के कारण उन्होंने ऐसा किया है। वहीं सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments