Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)अमरगढ़ शहीद स्थल का हैंडपंप छह माह से खराब:राहगीरों, किसानों और ग्रामीणों...

अमरगढ़ शहीद स्थल का हैंडपंप छह माह से खराब:राहगीरों, किसानों और ग्रामीणों को पेयजल संकट


डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के अमरगढ़ शहीद स्थल गेट के पास लगा सरकारी हैंडपंप पिछले छह माह से खराब पड़ा है। इससे रोडवेज बंधा से माली मैनहा मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों, किसानों और स्थानीय ग्रामीणों को पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह हैंडपंप लंबे समय से खराब पड़ा है, लेकिन इसकी मरम्मत के लिए अब तक कोई भी प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है। गर्मी के बढ़ते तापमान के कारण पेयजल की समस्या और गंभीर हो गई है, जिससे यात्रियों को अपनी प्यास बुझाने के लिए काफी दूरी तय करनी पड़ती है। क्षेत्रीय नागरिकों एवं राहगीरों का कहना है कि इस संबंध में कई बार संबंधित विभाग के आला अधिकारियों को अवगत कराया गया है, लेकिन विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान न होने से क्षेत्रवासियों में नाराजगी है। अब्दुल हमीद, श्रवण कुमार, सनी यादव, मोहम्मद इसराइल ने बताया कि अमरगढ़ शहीद स्थल गेट के पास स्थित यह हैंडपंप वर्षों से राहगीरों के लिए पेयजल का प्रमुख स्रोत रहा है। पिछले छह माह से इसके खराब होने के कारण लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है, विशेष रूप से दोपहर की तेज धूप में सफर करने वालों को। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से जल्द से जल्द हैंडपंप की मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि भीषण गर्मी के मौसम में पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इस संबंध में जल निगम के अधिशाषी अधिकारी विनय गुप्ता ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि हैंडपंप की खराबी की जांच कराकर उसे शीघ्र ठीक कराया जाएगा, ताकि राहगीरों और स्थानीय लोगों को पेयजल की सुविधा पुनः उपलब्ध हो सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments