लखनऊ। यूपी परिवहन विभाग ने शनिवार को राजधानी मुख्यालय से लेकर संभागों व जनपदीय परिवहन आफिसों में बड़े स्तर पर अधिकारियों को इधर से उधर किया। तत्काल प्रभाव से प्रदेश के 26 सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियोंऔर 9 संभागीय परिवहन अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया है।
विशेष सचिव परिवहन केपी सिंह ने अपने आदेश के में कई जिलों के प्रवर्तन और प्रशासन विंग के अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। तबादलों में कानपुर नगर, गाजियाबाद, प्रयागराज, मिजार्पुर, श्रावस्ती, बाराबंकी, प्रतापगढ़, बिजनौर, शामली, एटा, मैनपुरी, कुशीनगर और फतेहपुर समेत कई जिलों में नई पोस्टिंग दी गई है।
गाजियाबाद में प्रवर्तन द्वितीय दल में तैनात मनोज कुमार मिश्रा को गौतमबुद्धनगर भेजा गया है। वहीं कानपुर देहात में प्रवर्तन द्वितीय दल की जिम्मेदारी संभाल रहीं संगीता यादव को कानपुर नगर में नई तैनाती मिली है। मिजार्पुर में प्रवर्तन प्रथम दल में तैनात विजय प्रकाश सिंह को प्रयागराज भेजा गया है।आगरा के आरटीओ (प्रशासन) अरुण कुमार (वार्ष्णेय) को अब राजधानी लखनऊ का नया आरटीओ (प्रशासन) बनाया गया है । वहीं, लखनऊ के वर्तमान आरटीओ (प्रशासन) संजय कुमार तिवारी को आगरा भेजा गया है ।
लखनऊ परिक्षेत्र के एआरटीओ (प्राविधिक) हिमांशु जैन को एआरटीओ (प्रशासन) विस्तार पटल, देवा रोड, लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है। अयोध्या के एआरटीओ (प्रवर्तन) विश्वजीत प्रताप सिंह को वहीं पर (प्रशासन) की जिम्मेदारी दी गई है । जबकि गोरखपुर के आरटीओ (प्रवर्तन) संजय कुमार झा को अब अयोध्या का नया आरटीओ (प्रवर्तन) नियुक्त किया गया है, अयोध्या की आरटीओ (प्रशासन) ऋतु सिंह को अब परिवहन आयुक्त मुख्यालय में सहायक परिवहन आयुक्त (सड़क सुरक्षा/प्रदूषण नियंत्रण) के पद पर तैनात किया गया है ।
उनकी जगह मुख्यालय में तैनात दिनेश कुमार को आरटीओ (प्रवर्तन) अलीगढ़ बनाकर भेजा गया है, श्रावस्ती के एआरटीओ (प्रशासन) विनीत कुमार मिश्र को एआरटीओ (प्रवर्तन चतुर्थ दल) गाजियाबाद और बाराबंकी की एआरटीओ (प्रशासन) अंकिता शुक्ला को एआरटीओ (प्रवर्तन द्वितीय दल) गाजियाबाद के पद पर भेजा गया है।












