Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सिसवा में पकड़ी भारत खंड मार्ग क्षतिग्रस्त:आवागमन बाधित होने से ग्रामीण परेशान,...

सिसवा में पकड़ी भारत खंड मार्ग क्षतिग्रस्त:आवागमन बाधित होने से ग्रामीण परेशान, छात्र-छात्राएं गिरकर हो रहें घायल


सिसवा निचलौल मुख्य मार्ग से पकड़ी भारत खंड को जोड़ने वाली सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। इस मार्ग पर बने गड्ढों के कारण राहगीर, ग्रामीण और स्कूली छात्र-छात्राएं आए दिन गिरकर घायल हो रहे हैं, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कटहरी होते हुए पकड़ी भारत खंड तक जाने वाले इस रास्ते की खराब हालत के कारण दुर्घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। स्थानीय राहगीरों और दुकानदारों, जिनमें सनोज चौधरी, पप्पू, मनोज, जितेंद्र विश्वकर्मा, धनराज यादव, ओमप्रकाश, कोमल, रामू और शरीफ शामिल हैं, ने बताया कि सड़क पर कई जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। इन गड्ढों के कारण बाइक सवार और साइकिल सवार अक्सर फिसलकर गिर जाते हैं। हल्की बारिश होने पर भी सड़क पर पानी भर जाता है, जिससे गड्ढे दिखाई नहीं देते और दुर्घटनाओं का खतरा और बढ़ जाता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments