Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच का युवक गोवा में ड्रग्स तस्करी आरोप में गिरफ्तार:एसटीएफ और गोवा...

बहराइच का युवक गोवा में ड्रग्स तस्करी आरोप में गिरफ्तार:एसटीएफ और गोवा पुलिस ने दरगाह इलाके से पकड़ा


बहराइच के दरगाह थाना क्षेत्र से गोवा पुलिस और एसटीएफ ने एक युवक को मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी पर गोवा में ड्रग्स की बिक्री और तस्करी करवाने का मामला दर्ज था। गिरफ्तार युवक की पहचान मंसूरगंज निवासी अखलाख उर्फ मन्ना के रूप में हुई है। उस पर पहले से ही हत्या और मादक पदार्थ की तस्करी के कई मामले दर्ज हैं। अखलाख पर गोवा में मादक पदार्थ की तस्करी करवाने का आरोप है, जिसके बाद नॉर्थ गोवा के एक थाने में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी को गोवा लेकर चली गई पुलिस गोवा पुलिस ने अखलाख की गिरफ्तारी के लिए लखनऊ एसटीएफ से संपर्क किया। उप निरीक्षक चंद्र प्रकाश मिश्र के नेतृत्व में एसटीएफ की टीम गोवा पुलिस के साथ शनिवार को बहराइच पहुंची। दरगाह पुलिस की मदद से अखलाख को उसके इलाके से गिरफ्तार किया गया। गोवा पुलिस उसे अपने साथ लेकर गोवा रवाना हो गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments