बहराइच के वन सरिता रिसॉर्ट में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर संपन्न हो गया। इस शिविर में भाजपा के विधायकों, सांसद और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। समापन कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने कहा कि यह शिविर भाजपा की संगठनात्मक परंपरा का हिस्सा है। पार्टी संगठन के गठन के साथ ही कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण की व्यवस्था भी करती है। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी चाहती है कि उसका कार्यकर्ता वैचारिक, सांगठनिक, तकनीकी और व्यवहारिक आधार पर सभी विषयों में पारंगत हो। भाजपा अपने कार्यकर्ताओं में निखार लाने और उनकी प्रतिभा को विकसित करने के लिए इस तरह के प्रशिक्षण वर्गों का आयोजन करती है। कार्यक्रम में शामिल वक्ताओं ने अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर भी कार्यकर्ताओं से अभी से तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। इसका उद्देश्य प्रदेश में एक बार फिर पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाना है।
बहराइच में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न:प्रदेश महामंत्री ने कहा- कार्यकर्ताओं के प्रतिभा को विकसित करने के लिए प्रशिक्षण वर्गों का आयोजन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












