Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच में बीसी संचालक से 85 हजार लूटे:ATM से कैश निकालकर लौट...

बहराइच में बीसी संचालक से 85 हजार लूटे:ATM से कैश निकालकर लौट रहा था, बदमाशों ने पीछा किया, सिर पर वार कर गिराया


बहराइच जिले के रुपईडीहा थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम एक बीसी (बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट) संचालक पर हमला कर 85 हजार रुपये नकद लूटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। चिलबिला निवासी अनुराग सिंह इंडियन बैंक के बीसी संचालक हैं। रविवार को वह रात करीब 9 बजे एटीएम से 85 हजार रुपये निकालकर अपने गांव लौट रहे थे। बताया गया कि जब अनुराग सिंह हाजी मोहम्मद डिग्री कॉलेज के पास पहुंचे, तभी पीछे से बाइक पर सवार दो हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने उनके सिर पर वार कर उन्हें बाइक से गिरा दिया और उनके पास रखे 85 हजार रुपये नकद लेकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद घायल अनुराग ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने उन्हें तत्काल एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments