Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पतंग पकड़ते समय छत से गिरा किशोर:नानपारा में इलाज के दौरान दम...

पतंग पकड़ते समय छत से गिरा किशोर:नानपारा में इलाज के दौरान दम तोड़ा


नानपारा में पतंग पकड़ते समय छत से गिरने से गंभीर रूप से घायल हुए 11 वर्षीय बच्चे फहीम की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह घटना रविवार को हुई थी। भिश्ती टोला निवासी फहीम पुत्र कलीम रविवार को पतंग पकड़ने के दौरान बाउंड्री से छत की ओर जाते समय फिसल गया था। इस दौरान छत के पिलर में लगी सरिया उसके गुप्तांग में घुस गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल फहीम को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। बाद में उसे लखनऊ के ट्रामा सेंटर भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। भिश्ती टोला के सभासद बाबू ने बताया कि मृतक फहीम अंजुमन इस्लामिया का छात्र था। उसके परिवार में दो छोटी बहनें और एक बड़ा भाई है। फहीम के पिता सब्जी मंडी में सब्जी की दुकान लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments