Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती के सडवालिया में भागवत कथा शुरू:पंडित ने बताई महापुराण की महिमा,...

बस्ती के सडवालिया में भागवत कथा शुरू:पंडित ने बताई महापुराण की महिमा, आध्यात्मिक चेतना पर जोर

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के सडवालिया स्थित मनकामेश्वरनाथ मंदिर परिसर में मंगलवार को संगीतमय श्रीमद भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ एवं कथा का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर कथा श्रवण किया और धर्म लाभ प्राप्त किया। कथा व्यास पंडित रामकुमार पाण्डेय ने श्रीमद भागवत महापुराण की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भागवत कथा मानव जीवन को सही दिशा देने वाला दिव्य ज्ञान है। इसके श्रवण से मनुष्य के भीतर आध्यात्मिक चेतना का जागरण होता है तथा जीवन में सुख, शांति और सद्गुणों का विकास होता है। पंडित पाण्डेय ने बताया कि भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को संस्कार और सदाचार का संदेश देने का माध्यम है। उन्होंने पुरुषोत्तम मास की महिमा का विस्तार से वर्णन करते हुए कहा कि यह माह भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है। इस पवित्र मास में किए गए जप, तप, दान, पूजा-पाठ एवं कथा श्रवण का विशेष महत्व होता है।कथा व्यास ने ज्ञान, भक्ति और वैराग्य की प्रसंग कथा सुनाते हुए कहा कि जब मनुष्य के जीवन में ज्ञान का प्रकाश, भगवान के प्रति सच्ची भक्ति और सांसारिक मोह से वैराग्य उत्पन्न होता है, तभी जीवन सफल और सार्थक बनता है। श्रीमद भागवत महापुराण का उद्देश्य भी मानव को इसी मार्ग पर अग्रसर करना है।इस अवसर पर आचार्य विवेक पांडे, दीपांशु तिवारी, राहुल पांडे, रोहित पांडे, सोनू पांडे, शुभम पांडे, अनूप पांडे, अजय दुबे, अमित तिवारी, मनोज तिवारी, पप्पू निषाद, बबलू चौधरी सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। कथा स्थल पर पूरे दिन भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान के भजनों एवं कथा का आनंद लिया।आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से आगामी दिनों में भी कथा में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की है। कथा व्यास ने यह भी कहा कि सिद्धि की प्राप्ति के लिए स्वयं की साधना सर्वोत्तम है। मनुष्य को जितनी आवश्यकता कर्म करने की है, उतनी ही आवश्यकता पुरुषोत्तम मास में भगवान शिव की आराधना की भी है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments