नगर पंचायत परतावल बाजार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 2 जून को राष्ट्रीय गैर संचारी रोग (NCD) शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन पूर्व सांसद प्रतिनिधि काशीनाथ सिंह ने फीता काटकर किया। काशीनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ के प्रतिनिधि भी हैं। इस शिविर में 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों की गैर संचारी रोगों के लिए स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान उच्च रक्तचाप और मधुमेह के रोगियों की पहचान की गई। शिविर का मुख्य उद्देश्य समय पर रोगों की पहचान कर उनका उचित इलाज उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित कुमार, एनसीडी चिकित्सक डॉ. फुरकान, संजीव सिंह, अमित कुमार, अनिरुद्ध गुप्ता, छविनाथ मद्धेशिया, एएनएम नीलम सिंह, रागिनी, अनीता और बबीता सहित उपकेंद्र की सभी आशाएं उपस्थित रहीं।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
परतावल में राष्ट्रीय गैर संचारी रोग शिविर शुरू:30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों की हुई स्क्रीनिंग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












