Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में ज्येष्ठ मंगलवार पर भंडारे का आयोजन:श्रद्धालुओं और राहगीरों ने ग्रहण...

बस्ती में ज्येष्ठ मंगलवार पर भंडारे का आयोजन:श्रद्धालुओं और राहगीरों ने ग्रहण किया प्रसाद, पुण्य लाभ अर्जित

#बस्ती_न्यूज

ज्येष्ठ माह के मंगलवार के अवसर पर बस्ती जनपद के गौर विकास खंड क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं और राहगीरों को प्रसाद वितरित कर पुण्य लाभ अर्जित किया गया। गौर विकास खंड के बभनान नगर पंचायत, गौर बाजार सहित कई स्थानों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मुसहा बरहपेड़ा जलेबीगंज में बाजारवासियों और सौम्या मेडिकल स्टोर की ओर से भी भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसी कड़ी में हसीनाबाद बाजार में भी स्थानीय बाजारवासियों के सहयोग से भंडारे का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में रामभवन वर्मा, रामकुमार वर्मा, अभिनय सिंह, मंटू सिंह, विनय सिंह, शिवकुमार पाण्डेय और राजन सोनी सहित कई अन्य लोगों ने सक्रिय सहयोग दिया। भंडारे में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और प्रसाद ग्रहण कर इस आयोजन की सराहना की।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments