Homeक्राइम (Crime)‘क्या UP का गृह मंत्रालय अंडरग्राउंड हो गया है?…’, सूर्या चौहान हत्याकांड...

‘क्या UP का गृह मंत्रालय अंडरग्राउंड हो गया है?…’, सूर्या चौहान हत्याकांड समेत 4 मामलों को लेकर अखिलेश यादव का सरकार पर वार

UP: गाजियाबाद में 11वीं के छात्र सूर्या चौहान की हत्या के बाद प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर उत्तर प्रदेश सरकार को घेरा। उन्होंने पश्चिमी यूपी में हाल के दिनों में हुई कई चर्चित हत्याओं का उल्लेख करते हुए कहा कि ये घटनाएं प्रदेश में बिगड़ती सुरक्षा व्यवस्था की तस्वीर पेश करती हैं।

‘गृह मंत्रालय कहां है?’

अखिलेश यादव ने अपने बयान में सरकार पर तीखा तंज कसते हुए पूछा कि क्या उत्तर प्रदेश में गृह मंत्रालय नाम की कोई व्यवस्था बची है या फिर अपराधियों के बढ़ते हौसलों को देखकर वह पूरी तरह निष्क्रिय हो गया है। उन्होंने कहा कि लगातार हो रही गंभीर आपराधिक घटनाएं कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं और जनता में असुरक्षा की भावना बढ़ा रही हैं।

Also Read: ‘BJP में अब करंट नहीं रहा…’, बिजली कटौती पर अखिलेश यादव का UP सरकार पर हमला

पैरा एथलीट और कबड्डी खिलाड़ी की हत्या का जिक्र

पूर्व मुख्यमंत्री ने सबसे पहले गाजियाबाद के पैरा एथलीट चिराग त्यागी की हत्या का मुद्दा उठाया। चिराग हाल ही में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत चुके थे और एशियन पैरा गेम्स के लिए भी चयनित हुए थे। पुलिस जांच में खेल प्रतिस्पर्धा और चयन को लेकर रंजिश को हत्या की वजह माना गया है। वहीं मेरठ की राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का पाल की हत्या का भी उन्होंने जिक्र किया। पुलिस के अनुसार पैसों के विवाद में हुई इस वारदात के आरोपी को बाद में चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया।

सूर्या चौहान हत्याकांड ने बढ़ाई चिंता

गाजियाबाद के छात्र सूर्या चौहान की हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि बाइक चलाने को लेकर दोस्तों के बीच हुआ विवाद हिंसक रूप ले बैठा। आरोप है कि इसी दौरान सूर्या पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले के मुख्य आरोपी असद की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो चुकी है, जबकि अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

Also Read: ‘जो पुल हवा से टूट रहे हैं, उनपर ट्रैफिक चलेगा तो..’, हमीरपुर हादसे को लेकर अखिलेश यादव का UP सरकार पर हमला

लापता डेयरी संचालक मामले को भी बताया गंभीर

अखिलेश यादव ने लोनी क्षेत्र के एक डेयरी संचालक के रहस्यमय ढंग से लापता होने की घटना का भी उल्लेख किया। युवक कई दिनों से गायब है और घटनास्थल के पास उसकी बाइक, खून के निशान तथा अन्य सामान मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। इस घटना को भी विपक्ष कानून-व्यवस्था से जोड़कर सरकार पर सवाल उठा रहा है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)



#उत्तरप्रदेश #उत्तरप्रदेशन्यूज़ #यूपीन्यूज़ #UPNews #UttarPradeshNews #HindiNews #BreakingNews #आजकीखबर #ताज़ाखबर #यूपीसमाचार

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments