Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नगर निकायों के कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न:डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने गुणवत्तापूर्ण...

नगर निकायों के कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न:डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने गुणवत्तापूर्ण कार्य और मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए


श्रावस्ती। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के दोनों नगर निकायों, नगर पालिका परिषद भिनगा और नगर पंचायत इकौना, द्वारा कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्यों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद भिनगा, नगर पंचायत इकौना और जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) श्रावस्ती के तहत चल रहे जनहित एवं विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य कराने तथा निविदाएं प्रतिस्पर्धात्मक एवं निष्पक्षतापूर्ण तरीके से आयोजित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया कि केवल अनिवार्य निर्माण कार्यों के ही प्रस्ताव तैयार कर पत्रावलियां भेजी जाएं। गैर-जरूरी कार्यों पर सरकारी धन का दुरुपयोग न किया जाए, अन्यथा जांच में ऐसा कोई भी प्रकरण पाए जाने पर निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने जोर दिया कि नगर निकाय क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को प्रत्येक दशा में मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। उन्होंने नगर के मुख्य मार्गों और उनके किनारों पर कार्ययोजना बनाकर अनिवार्य रूप से साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त कर शत-प्रतिशत कार्य में लाया जाए। नगर में हैंडपंप की व्यवस्था सुदृढ़ की जाए और खराब हैंडपंपों को तत्काल ठीक कराकर संचालित किया जाए। नगर की नालियों की व्यापक साफ-सफाई कराई जाए तथा डोर-टू-डोर कूड़े का उठान सुनिश्चित किया जाए। एमआरएफ सेंटर का नियमित रूप से संचालन सुनिश्चित किया जाए। सार्वजनिक शौचालयों को प्रत्येक दशा में व्यवस्थित ढंग से संचालित किया जाए। बैठक में जनहित से जुड़े अन्य मामले जैसे जन्म-मृत्यु पंजीकरण, भवन मानचित्र, दाखिल खारिज/वरासत, पीएम सूर्य घर और पीएम स्वनिधि योजना की भी गहन समीक्षा की गई। सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) ललित कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका भिनगा डॉ. अनीता शुक्ला, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग के.पी. मिश्र, एल.बी.सी. विपिन चटर्जी सहित अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments