कोठीभार थानाक्षेत्र के पैकौली कला गांव में प्रसव के बाद एक महिला की मौत हो गई। परिजनों ने निचलौल के एक निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मंगलवार शाम पुलिस की मौजूदगी में मृतका का अंतिम संस्कार किया गया। पैकौली कला निवासी उजाला खातून (तेरहा खातून की बेटी) को रविवार शाम प्रसव पीड़ा होने पर निचलौल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के अनुसार, रात करीब नौ बजे उन्होंने एक बच्ची को जन्म दिया। बच्ची के जन्म के बाद उजाला की हालत बिगड़ने लगी और उनके पेट में तेज दर्द शुरू हो गया। अस्पताल संचालक सोमवार की भोर में उन्हें इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले गए। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने उजाला खातून को मृत घोषित कर दिया। उनके पति अब्दुल कलीम लुधियाना में काम करते हैं। महिला की मौत के बाद परिजनों ने निजी अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने मृतका के शव को अस्पताल के सामने सिसवा रोड पर रखकर सड़क जाम कर दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम हटवाया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में सही उपचार न मिलने के कारण ही उजाला की मौत हुई है। एसओ कोठीभार अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस की देखरेख में मृतका का अंतिम संस्कार करवा दिया गया है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
कोठीभार में प्रसव के बाद महिला की मौत:निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












